Shivam Dube Biography in Hindi | शिवम दुबे की जीवन परिचय latest news 2023

शिवम् दुबे(Shivam Dube) एक भारतीय आलराउंडर क्रिकेटर है जो बाएं हाथ के बल्लेबाज़ है, और मध्यम गति से बॉलिंग करते है आज इस आर्टिकल में शिवम् दुबे(Shivam Dube) के बारे में बात करेंगे|

शिवम् दुबे(Shivam Dube) की जीवनी (Biography)

शिवम् दुबे(Shivam Dube) एक भारतीय आलराउंडर क्रिकेटर है जो मुंबई से घरेलू क्रिकेट खेलते है और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते है शिवम् दुबे(Shivam Dube) एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम तेज गेंदबाज भी है|उन्होंने एक आलराउंडर के रूप में भारतीय टीम क्रिकेट में डेब्यू किया है शिवम् दुबे अपनी प्रारंभिक शिक्षा हंसराज मोरारजी पब्लिक स्कूल,मुंबई से पूरा किया इसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई रिजवी कॉलेज ,मुंबई से प्राप्त किया |

जन्म (Birth)

शिवम् दुबे का जन्म 26 जून 1993 में मुंबई, भारत में हुआ| शिवम् दुबे की हाइट 6 फ़ीट (183 सेमी ) है शिवम् दुबे जब् 14 साल के थे ,तब उनका वजन अधिक होने की वजह से क्रिकेट खेलना बंद करना पड़ा था | और आर्थिक दिक्कत के कमी से अपनी फिटनेस पर काम नहीं कर पा रहे थे फिर जब वह 19 साल के हुए तब उन्होंने दोबारा खेलना शुरू किया और जल्द ही उन्होंने मुंबई की ओर से अंडर-23 के लिए सेलेक्ट हो गए |

घरेलू क्रिकेट करियर (Domestic Cricket Carrier)

शिवम् को क्रिकेट की कोचिंग के लिए चंद्रकांत पंडित क्रिकेट अकादमी , अंधेरी वेस्ट में दाखिला मिला जंहा से अपनी क्रिकेट की शिक्षा प्राप्त किये |
उन्होंने 18 जनवरी 2016 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के लिए अपना टी- 20 डेब्यू किया | फिर उन्होंने 25 फरवरी 2017 को विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए लिस्ट ऐ डेब्यू किया | उन्होंने 7 दिसम्बर 2017 को रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया रणजी के पहली पारी में, उन्होंने अपना पहला 5 विकेट लिया | 2 नवम्बर 2018 को, रणजी ट्राफी में रेलवे के खिलाफ अपना पहला शतक बनाया | 17 दिसंबर 2018 को, बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्राफी मैच में एक ओवर में 5 छक्के लगाये , और 2018 रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट भी प्राप्त किये | उन्होंने दूसरी बार मुंबई टी20 लीग में प्रवीण तांबे की गेंद पर एक ओवर में पांच छक्के लगाए |

आईपीएल कैरियर (IPL Carrier)

शिवम् दुबे को दिसम्बर 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2019 के इंडियन प्रीमियर लीग के लिए नीलामी में 5 करोड़ में ख़रीदा , 2019 आईपीएल में 4 मैच में 40 रन बनाये और उच्चतम स्कोर 24 रहा | फिर 2020 के आईपीएल के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5 करोड़ रुपये दिए , 2020 आईपीएल में 11 मैच में 129 रन बनाये | शिवम् दुबे को आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल ने 4.40 करोड़ में ख़रीदा, उस सीजन भी आईपीएल में 9 मैच में केवल 230 रन बना पाए | फिर 2022 में आईपीएल के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ में ख़रीदा , उस सीजन 11 मैच में 289 रन बनाए | और 2023 आईपीएल में चेन्नई के लिए खेल रहे है |

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर (International cricket Carrier)

शिवम् दुबे को अक्टूबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में टीम में शामिल किया गया , उन्होंने 3 नवम्बर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया , बाद में उसी महीने में शिवम् दुबे को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (One Day) टीम में चयन किया गया | उन्होंने 15 दिसम्बर 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में भारत के लिए डेब्यू किया | फिर 2020 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया |

व्यक्तिगत जीवन (Personal Life)

शिवम् दुबे के पिता का नाम राजेश दुबे , और माता का नाम माधुरी डुबे है शिवम् दुबे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चर्चा में रहे , फिर इन्होने 16 जुलाई 2021 को अंजुम खान के साथ शादी कर लिया , इनकी शादी मुंबई में हिन्दू और मुस्लिम दोनों रीती- रिवाजों से हुई |

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने क्रिकेटर शिवम् दुबे के बारे में बात किया, शिवम् दुबे के जीवनी के बारे में जाना और अपनी जानकारी शेयर की आशा करते हैं आपको हमारी आर्टिकल पसंद आई होगी नमस्कार !

Leave a Comment